महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक भरत भालके का कोरोना के चलते निधन हो गया है। शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखरी सासें ली है।
कोविड-19 के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह 30 अक्तूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इसके चार दिन बाद ही वह ठीक होकर के घर वापस लौट गए थे।
इसके बाद उन्हें किडनी की समस्या हो गई थी।
वे लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। रविवार को पंढरपुर के सरकोली में भरत भालके का अंतिम संस्कार किया जाएगा।