कच्छ के रण में New India का Power Hub

Modi in Kutch Full Speech Power Hub Kutch

आज प्रधानमंत्री मोदी अपने कच्छ दौरे पर है और उन्होंने कच्छ को कई नई सौगात दी हैं, जिसमें उन्होंने Renewable Energy Park का उदघाटन किया है, जिसमें करीब डेढ़ लाख करोड़ का खर्च किया जाएगा। मोदी ने अपने संबोधन में कहा हैं कि, इस प्रोजेक्ट से किसानों को लाभ होगा, प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण को साफ रखने में मदद मिलेगी।

मोदी ने आगे अपने भाषण में यह भी कहा हैं कि, इस प्रोजेक्ट से कई करोड़ लोगों को रोजगार मिलने वाला है। आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि, कच्छ ने दिखा दिया हैं कि, कैसे आत्मनिर्भर नना जा सकता है। मोदी ने यह भी कहां कि, गुजरात पहला ऐसा राज्य हैं जिसने सोलर एनर्जी को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई है। गुजरात ने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए Renewable energy का काम जारी रखा है और इससे पूरे भारत को फायदा मिल रहा है।

मोदी ने Climate Change को लेकर कहा हैं कि, Climate Change के रास्ते पर भारत पूरी दुनिया को नई दिशा दिखा रहा है। मोदी ने कहा कि, पानी को लेकर भी गुजरात ने जो काम किया हैं वह आज पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा हैं, और आज कच्छ में नर्मदा का पानी भी मिल रहा हैं और आर्शिवाद भी और यहां के लोगों के लिए पानी की चिंता भी दूर हो गई है। महिलाओं ने भी पानी संरक्षण पर आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। मोदी ने यह कहा हैं कि, Energy Security की तरह Water Security भी जरूरी है।

मोदी ने बिना नाम लिए हुए दिल्ली में चल रहें किसानों प्रदर्शन को लेकर कहा हैं कि, दिल्ली में सारे किसानों को बेवजह रास्ते से भटकाया जा रहा हैं, और आज जो लोग किसान को भ्रमित कर रहें हैं वह अपने सरकार रहने के वक्त में कृषि सुधारों को लेकर Support कर रहे थे और वही लोग आज कृषि बिल को लेकर किसानों को भटकाने में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *