Toolkit मामला- दिल्ली पुलिस ने जलवायु कार्यकर्ता को पकड़ा

Great-Toolkit-Case-Delhi-Police-Arrested-21-years-Disha-Ravi-Climate-Activist-From-Bengaluru

कृषि कानूनों को लेकर भारत के विरोध में अंतरराष्ट्रीय साजिशों का खुलासा होने के बाद, दिल्ली पुलिस ने सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की Cyber Cell ने किसान आंदोलन से संबंधित स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता की टूलकिट के जरिये देश बदनाम करने की साजिश में शामिल 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि Bengaluru से गिरफ्तार कर लिया है।

देश में ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ Friday For Future अभियान के फाउंडर सदस्यों में दिशा रवि भी शामिल हैं। Cyber Cell ने इस मामले में 4 फरवरी को देश के खिलाफ दंगा फैलाने के लिए मामला दर्ज किया था। वही टूलकीट मामले में हुई यह सबसे पहलाी गिरफ्तारी है।

खबरों की मानें तो दिशा रवि अपने घर से ही टूलकीट को एडिट कर के आगे भेज रही थी। बताया यह भी जा रहा हैं कि, उनके पापा Athletics के Coach है। जिस वक्त दिशा को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह अपने घर से ही अपना काम कर रही थी।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ FIR दर्ज की हैं, जिसके बाद ग्रेटा ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया और लिखा हैं कि, ”मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती हूं। नफरत, धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश से यह नहीं बदलेगा।”

बतातें चलें कि, टूलकीट मामला तब सामने आया जब, ग्रेटा ने किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसमें एक टूलकिट भी थी। इस टूलकिट में किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेरने और भारत को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्यवाई करते हुए एक एक कर इस मामले में गिरफ्तारियां कर रही हैं, ताकि, दोषियों को बेनकाब किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *