Bollywood के जाने मानें Choreographer Remo D Souza को आज दोपहर के करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया है। बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है।
उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है।
Remo D Souza ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी। इससे पहले रेमो Background Dancer हुआ करते थे।
Choreography के अलावा Remo ने कई फिल्मों के Direction में भी हाथ आज़मा चुके हैं। उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी Super hit फिल्मों को डायरेक्ट किया है।
Remo TV Dance Reality Shows के जाने मानें जजों में शुमार हैं। उन्होंने, डांस इंडिया डांस के कई सीजन को जज किया है. इसके अलावा झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो में के जज वो रह चुके हैं।